लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी पर झारखंड पुलिस की सराहना, चैम्बर ने डीजीपी को भेजा प्रशंसा पत्र

M भारत 24 news live
0


लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी पर झारखंड पुलिस की सराहना, चैम्बर ने डीजीपी को भेजा प्रशंसा पत्र

रांची | 14 जनवरी 2026:

जगन्नाथपुर–मौसीबाड़ी क्षेत्र से लापता बच्चों की सकुशल और सुरक्षित बरामदगी को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने झारखंड पुलिस के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की है। चैम्बर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा एवं महासचिव रोहित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा को पत्राचार कर इस सफल अभियान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

चैम्बर की लॉ एंड ऑर्डर उप-समिति के चेयरमैन मुकेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के व्यवसायी समाज की ओर से झारखंड पुलिस के सभी वरीय अधिकारियों, पदाधिकारियों और जवानों को इस संवेदनशील मामले में त्वरित, सुनियोजित और तकनीकी रूप से सशक्त कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया जाता है। उन्होंने बताया कि बहुराज्यीय समन्वय, सीसीटीवी फुटेज के गहन विश्लेषण और निरंतर निगरानी के माध्यम से इस जघन्य अपराध का सफल उद्भेदन अत्यंत सराहनीय है।

चैम्बर के सह-सचिव रोहित पोद्दार ने कहा कि पूरे अभियान में झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों का प्रभावी मार्गदर्शन, स्पेशल टीमों के अथक प्रयास तथा जमीनी स्तर पर कार्यरत पुलिस बल की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय रही। इस सराहनीय कार्य से राज्य की जनता में सुरक्षा, विश्वास और कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

चैम्बर पदाधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि झारखंड पुलिस की दक्षता, प्रतिबद्धता और जनसुरक्षा के प्रति संकल्प को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!