बैठक में तय किया गया कि 26 जनवरी की सुबह 8.00 बजे से 8.45 बजे के बीच जिला मुख्यालय स्थित शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। मुख्य समारोह के दौरान प्रातः 9.15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा झंडोत्तोलन होगा। इस अवसर पर राष्ट्रगान उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय, लोहरदगा की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन प्रातः 10.45 बजे उपायुक्त द्वारा किया जाएगा। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डीआरडीए पुराने कार्यालय परिसर, जिला परिषद, अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय सहित अन्य सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन होगा। केंद्रीय विद्यालय बरही में झंडोत्तोलन उप विकास आयुक्त करेंगे, जबकि अन्य कार्यालयों में कार्यालय प्रधान अपने-अपने समयानुसार झंडोत्तोलन करेंगे।
परेड, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था
झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान
26 जनवरी की शाम सांस्कृतिक संध्या
इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम 26 जनवरी 2026 की शाम नया नगर भवन, लोहरदगा में आयोजित होगा। बेहतर लाइटिंग और साउंड सिस्टम की व्यवस्था नगर परिषद करेगी। साथ ही नगर भवन के कमरों और शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में पुलिस अधीक्षक , उप विकास आयुक्त , आईटीडीए परियोजना निदेशक , अपर समाहर्ता सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी और संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व शिक्षक मौजूद रहे।


