भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला नारी शक्ति वंदन पदयात्रा

M भारत 24 news live
0

 


लोहरदगा : नारी शक्ति वंदन पदयात्रा का कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कलावती देवी के नेतृत्व में किया गया। यह पदयात्रा  साइडिंग बस स्टैंड से पावरगंज तक  निकाली गई. इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं शामिल हुई मौके पर जिला अध्यक्ष कलावती देवी ने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी अबकी बार 400 पर के लक्ष्य को हासिल करने के लिए  हमारी मातृशक्ति बढ़ चढ़कर योगदान करने वाली हैं। जिस प्रकार से मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान मिला है वह सम्मान बहुत पहले ही देश में मिल जाना चाहिए था इस देश का नेतृत्व महिला भी की थी परंतु उन्होंने महिला का सम्मान किसमें  है इसके बारे में वह सोच नहीं पाई। मोदी जी ने अनेक योजनाओं के माध्यम से सशक्त करने का कार्य किया है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभार्थी घर-घर में शामिल है। राशन गैस आवास, सहित कई पोषाहार की व्यवस्था महिलाओं को उनके नाम पर मिल रहे हैं यह महिलाओं को एक सम्मान के रूप में प्राप्त हो रहा है और जिस देश की महिला सशक्त हो जाती है उसे देश की उन्नति और सम्मान विश्व में बढ़ जाती है और मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है ।इसमें शामिल होने वाली  बहने भारती सिन्हा मीणा बाखला,छवि देवी, सरस्वती देवी, लीला देवी बसंती देवी पूनम देवी, राखी देवी ,मीरा देवी

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default