रांची में ‘नारी शक्ति मिशन नेशनल फैशन शो’ का हुआ भव्य आयोजन, महिला सशक्तिकरण और देशभक्ति का दिया संदेश

M भारत 24 news live
0


रांची में ‘नारी शक्ति मिशन नेशनल फैशन शो’ का हुआ भव्य आयोजन, महिला सशक्तिकरण और देशभक्ति का दिया संदेश


रांची। मगध प्रोडक्शन के तत्वावधान में रैडिसन ब्लू में ‘नारी शक्ति मिशन नेशनल फैशन शो’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम फैशन के साथ-साथ नारी शक्ति, देशभक्ति और सामाजिक सम्मान का संदेश देने वाला रहा।


कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर में सहभागिता निभाने वाली वीरांगनाओं एवं महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके साहस, समर्पण और राष्ट्र के प्रति योगदान को नमन किया गया।


फैशन शो में प्रतिष्ठित ब्रांड पैंटालून्स और मोदी बुटीक ने अपने नवीनतम कलेक्शन की शानदार प्रस्तुति दी। कई अन्य फैशन एवं लाइफस्टाइल ब्रांड भी आयोजन का हिस्सा बने।


कार्यक्रम की खास बात यह रही कि सेना की पृष्ठभूमि से जुड़े पूर्व वरिष्ठ अधिकारी, वर्तमान सैन्य अधिकारी सहित कई IAS और IPS अधिकारियों ने अपने परिवार एवं बच्चों के साथ रैंप वॉक कर नारी शक्ति, आत्मविश्वास और सामाजिक एकता का संदेश दिया।


कोलकाता के पेशेवर मॉडलों और रांची के WAMS इंस्टीट्यूट की करीब 20 मॉडलों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।


आयोजकों ने कहा कि ‘नारी शक्ति मिशन नेशनल फैशन शो’ का उद्देश्य नारी शक्ति को सम्मान देना, महिलाओं को सशक्त मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को नई पहचान दिलाना है।


रिपोर्टर: सोनिका मिश्रा

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!