11 करोड़ ट्रेजरी घोटाला: तीन पुलिसकर्मियों की जमानत खारिज

M भारत 24 news live
0

 

11 करोड़ ट्रेजरी घोटाला: तीन पुलिसकर्मियों की जमानत खारिज


रांची: बोकारो ट्रेजरी से करीब 11 करोड़ रुपये की कथित फर्जी निकासी मामले में जेल में बंद तीन पुलिसकर्मियों को अदालत से राहत नहीं मिली। सीआईडी के विशेष न्यायाधीश कुलदीप की अदालत ने एएसआई अशोक भंडारी, होमगार्ड सतीश कुमार और सिपाही काजल मंडल की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी।


जांच में तीनों की कथित संलिप्तता के साक्ष्य मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने मामले की गंभीरता और जांच पर असर पड़ने की आशंका को देखते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default