ICL की धनबाद बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तैयारी पूरी

M भारत 24 news live
0

 

ICL की धनबाद बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तैयारी पूरी

धनबाद में इंडियन कनफेडरेशन ऑफ लेबर (ICL) के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की बैठक 17 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे लीगल एडवाइजर अजय प्रकाश वर्मा के आवासीय कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मंटू वर्मा ने की।

बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णदेव पासवान, प्रदेश महासचिव ललन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसमें 21 से 23 फरवरी तक होने वाली ICL की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की तैयारियां पूरी होने और अतिथियों के सम्मान-सत्कार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की जानकारी जिला महासचिव सुरेश गोप ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default