नशे के खिलाफ सख्त संदेश: डालसा रांची ने सिविल कोर्ट और खादगढ़ा बस स्टैंड में किया नुक्कड़ नाटक

M भारत 24 news live
0

 

नशे के खिलाफ सख्त संदेश: डालसा रांची ने सिविल कोर्ट और खादगढ़ा बस स्टैंड में किया नुक्कड़ नाटक

रांची, 07 जनवरी 2026 : (डालसा) द्वारा नशा उन्मूलन को लेकर जन-जागरूकता अभियान को और गति देते हुए सिविल कोर्ट, रांची परिसर एवं खादगढ़ा बस स्टैंड में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नालसा की ‘डॉन–2025’ योजना के अंतर्गत  हुआ।

यह आयोजन के अध्यक्ष सुजित नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर तथा न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के नेतृत्व में किया गया। ‘डॉन–2025’ योजना के तहत जिले में 05 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक लगातार विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना है।

अभियान के तहत झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। साथ ही माता-पिता एवं युवा समूहों के साथ सामुदायिक बैठकों का आयोजन कर प्रारंभिक रोकथाम, काउंसलिंग और पुनर्वास से जुड़ी जानकारियां साझा की गईं। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर 15100 और उपलब्ध सहायता तंत्र का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

डालसा, रांची द्वारा सभी प्रखंडों की पंचायतों एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पीएलवी के सहयोग से नशामुक्ति अभियान चलाया गया। ग्रामीणों से उनकी क्षेत्रीय भाषाओं—नागपुरी और खोरठा—में संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान में एनजीओ, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का भी सक्रिय सहयोग रहा।

नुक्कड़ नाटक टीम का नेतृत्व निर्देशक एवं अभिनेता अशोक गोप ने किया। टीम में कलाकार हिमांशु, रोहित, धर्मेंद्र कश्यप, सुमंत, वर्षा एवं शर्मिष्ठा शामिल थे, जिन्होंने अपने प्रभावशाली अभिनय से आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक किया। वहीं पीएलवी प्रहलाद उपाध्याय ने व्यवहार न्यायालय परिसर में उपस्थित लोगों को ‘डॉन–2025’ योजना की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम से आमजन में नशा उन्मूलन को लेकर जागरूकता बढ़ी।
यह जानकारी डालसा, रांची के सचिव राकेश रौशन द्वारा दी गई

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default