उदरंगी पंचायत से झामुमो ने शुरूआत की न्याय यात्रा

M भारत 24 news live
0

 


लोहरदगा/भंडरा : झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय कमेटी के निर्देश पर शनिवार को झामुमो भंडरा  प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी की अध्यक्षता में भंडरा प्रखंड के उदरंगी पंचायत में न्याय मार्च निकला गया। इस दौरान झामुमो कार्यकताओं ने हेमंत सोरेन की जल्द रिहाई के लिए  न्याय मार्च की शुरूआत की। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झामुमो जिलाध्यक्ष मोज्जमिल आलम ने हेमंत सोरेन को जेल भेजे जाने को लेकर कहा कि झारखण्ड की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। साथ ही कहा कि जिस तरह से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड को संवारने में लगे थे और जिस तरह से यहां विकास की धारा बह रहे थे, यही बात भाजपा वालों को नहीं पच रही थी, उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने की लालच में केंद्र सरकार की केंद्रीय एजेंसियों को दुरुपयोग कर लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन को बदनाम कर जेल भेजने का काम किया है। वहीं जिला उपाध्यक्ष तिवारी उरांव ने कहा की न्याय मार्च से भाजपा का सफाया होगा। जिस तरह से एक सीधे-साधे आंदोलनकारी के बेटे और झारखंड के लोकप्रिय आदिवासी नेता माननीय हेमंत सोरेन को साजिश के तहत सत्ता हासिल करने के लिए झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई, झारखंड की जनता समझ रही है.  जिला सचिव अनिल उरांव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को ये पता नहीं कि झारखंड वासियों के दिलों में हेमंत सोरेन बसते हैं। रांची जाकर बहुत जल्द एक दिनी भूख हड़ताल करेगी। कहा कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री को जेल भेजकर भाजपा आदिवासी के साथ शोषण करने का काम कर रही है। कहा कि झारखंड के विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन को साजिश के तहत फंसाया गया है. कार्यकर्ताओ को पूर्ण विश्वास है कि हेंमत सोरेन के पक्ष में ही फैसला आएगा और फिर से एक बार झारखण्ड में हेंमत सोरेन का डंका बजेगा। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव मंसूर अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन के द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को जनता याद कर रही है। उन्होंने कहा कि सर्वजन पेंशन,अबुआ अवास, गुरुजी स्टुडेंट कार्ड, 100 युनिट मुफ्त बिजली, राशन कार्ड और भी बहुत सारी योजनाएं जनता को राहत देने का काम कर रही है। भाजपा को यह डर हो गया था कि अब उनका वोट बैंक घिसक चुका है। यही कारण है कि बिना किसी सबूत के हेमंत सोरेन को जेल में डाला गया। वहीं भंडरा प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी ने कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में भाजपा का सफाया होगा। न्याय मार्च में हमलोग एक-एक घर जाकर लोगों से मिलेंगे ओर भाजपा का घिनौना चरित्र के बारे में बताएंगे।  मौके पर झामुमो उदरंगी पंचायत अध्यक्ष खुर्सिद अंसारी, पंचायत सचिव सुखदेव उरांव, जीतवहान उरांव, मुमताज अंसारी, कुशी उरांव, सदिक अंसारी, रति उरांव, बुधदेव उरांव, तबरेज अंसारी, बालू उरांव, तस्वर अंसारी, रोजामत अंसारी, सफीर अंसारी, सुकरा उरांव, सीटीया उराईन, सूकरो उराईन, मंगरी उराईन, बुधनी उराइन, बिना उरांव, समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!