कार्यपालक दण्डाधिकारी नारायण राम का धनबाद जिला में स्थानांतर

M भारत 24 news live
0


लोहरदगा : कार्यपालक दण्डाधिकारी नारायण राम को उनके धनबाद जिला में स्थानांतरण होने पर आज शनिवार को विदाई दी गयी। इस मौके पर उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि विभिन्न पदों पर रहते हुए इन्होंने बेहतर कार्य किया। कार्य के दबाव में आए बिना बेहतर कार्य करते रहे। काफी मिलनसार हैं और लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। भरोसा है कि बेहतर कार्य आगे की सेवा में भी जारी रखेंगे। उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि सेवा काल में यह नियमित प्रक्रिया है। सरल स्वभाव के कारण ये बेहतर कार्य करेंगे यही भरोसा है। अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा ने कहा कि स्थानांतरण नियति है। बीस जिले में पदाधिकारियों की कमी के बावजूद जिन विभागों का प्रभार मिला, इन्होंने बेहतर कार्य किया। अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि कार्यपालक दण्डाधिकारी ने विभिन्न पदों पर रहते हुए बेहतर कार्य किया। कार्यपालक दण्डाधिकारी नारायण राम ने कहा कि लोहरदगा जिला में मिले दायित्वों और कार्यानुभव का बेहतर परिणाम नए पदस्थापन में मिलेगा। लोहरदगा जिला में बहुत प्यार और सम्मान मिला। इस कार्यक्रम में  निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों व कल्याण विभाग के कर्मियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।


Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!