उदरंगी में भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत किया गया दिवाल लेखन

M भारत 24 news live
0


लोहरदगा/भंडरा: भाजपा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम गांव चलो अभियान के तहत भाजपा‌ के अल्पसंख्यक मोर्चा के महासचिव गुलाम मुस्तफा  के नेतृत्व में उदरंगी के कई‌ मतदान केंद्र के पोषक क्षत्रों में दीवार लेखन कार्य किया गया। इसकी जानकारी देते हुए गुलाम मुस्तफा ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, किसान निधि के लाभूको से वार्तालाप किया गया और बताया गया कि केंद्र में जबसे मोदी आयें है विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी योजना चला कर लोगों को उत्थान कर रहें है। दीवाल लेखन कार्यक्रम के तहत दीवार पर कमल फूल का चिन्ह बना व एक बार फिर से मोदी सरकार लिखा गया। गुलाम मुस्तफा ने ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। नरेंद्र मोदी के विजन का परिणाम है कि पूरे देश में गरीबों को मुफ्त में अनाज मिल रहा है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया गया। पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान के धर्मों के अल्पसंख्यकों को नागरिकता संशोधन कानून में भारत की नागरिकता देने की शुरूआत की गई। पहली बार पाकिस्तान के संरक्षण में छिपे आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया गया। महिलाओं को धुंआ से मुक्ति मिली, देश भर में 816 करोड़ लोगों को मुफ्त में गैस चुल वे सिलेंडर का लाभ दिया गया। स्वरोजगार अपनाने के लिए 31 करोड़ स्क्रीन की स्वीकृति की गई। पूर्व सैनिकों को सम्मान देते हुए वन रैंक वन पेंशन की समस्या को समाधान किया गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत जैसी योजना शुरू की गई। गरीब जरूरतमंद  किसानों के लिए सम्मान निधि की व्यवस्था बनाया गया। जिससे लोग आत्मनिर्भर हो सके। सोलर पावर, वाटर ग्रिड जैसे अनेकों संकल्प लिए गए योजनाओं का क्रियान्वयन निरंतर जारी है। यह सब तभी संभव जब व्यक्ति का नीति स्पष्ट हो, नीयत साफ हो और इरादे नेक हों तो आप इच्छित परिणाम ला सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण के खिलाफ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान अपने देश में चला । कोरोना से बचाव के लिए 77 करोड़ से अधिक लोग अब तक टीका लगा चुके हैं, जो बहुत बड़ी उपलब्धि है। पूरे विश्व को भारत के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मार्गदर्शन भी मिल रहा है। 2024 में मोदी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!