बुची टोली में 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का किया गया आयोजन

M भारत 24 news live
0



लोहरदगा/भंडरा: प्रखंड के बेदाल बुची टोली में गांव स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन आयोजन किया गया है। हरिकीर्तन के मंत्रोच्चारण राम सिया राम जय राम जय जय राम के नारे से पूरा वातावरण भक्तिमय में डूबा हुआ था। बूढ़े-जवान यहां तक की युवा पीढ़ी से लेकर बच्चों को भी हरिकीर्तन के रस में डूबो दिया। हरिकीर्तन में एक से बढ़कर एक कलाकारों ने कई धुनों पर राम हनुमान के जयकारे का उच्चारण किया। हरिकीर्तन में आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। लुण्देसवर महतो ने बताया कि मंदिर परिसर में 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि हरिकीर्तन के आयोजन से लोगो की सुख, शांति, समृद्धि, भक्तों के मन को शांति के साथ घरों में खुशहाली के लिए की जा रही है। अखंड हरिकीर्तन के पूर्व से पूरा मंदिर परिसर को विशेष साज-सज्जा की गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी वितरण भी किए गए। मौके पर लुण्डेश्वर महतो,भीम महतो,बनेश्वर महतो,शिव महतो,आनंद कुमार,अर्जुन कुमार,मनोज,धनेश्वर,चंदन,संदीप आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!