मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाने के लिए उपायुक्त ने दिये निर्देश

M भारत 24 news live
0

 


लोहरदगा : उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में  स्वीप कोषांग की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों व गैर सरकारी संस्थानों से आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 से संबंधित मतदाता जागरूकता को लेकर प्रचार-प्रसार के लिए चर्चा गई। डाक विभाग, बैंक व आपूर्ति विभाग, गैस एजेंसी द्वारा अपने-अपने ग्राहकों तक फ्लैक्स, बैनर, सेल्फी प्वाइंट, स्टीकर व स्टाम्प के जरिये मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाये जाने का सुझाव दिया गया। पशुपालन विभाग को अपने पशु टीकाकरण शिविर में मतदाताओं तक जागरूकता संदेश पहुंचाये जाने का निदेश दिया गया। उपायुक्त द्वारा नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग को आवश्यक डिजाईन उपलब्ध कराये जाने का निदेश दिया गया। मतदाता जागरूकता हेतु सभी कार्यालयों में सेल्फी प्वाइंट अधिष्ठापित करने और हस्ताक्षर अभियान चलाये जाने की चर्चा की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, स्वीप कोषांग की नोडल-सह-जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुजाता कुजूर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि व गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!