मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दिल्ली में बन रहे झारखंड भवन की किया अवलोकन

M भारत 24 news live
0

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन इस समय दिल्ली दौरे पर है, जहां उन्होंने बन रहे झारखंड भवन का अवलोकन किया। दिल्ली के केंद्र बिंदु कनाट प्लेस में बन रहे नए झारखंड भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अभी झारखंड भवन वसंत विहार में अवस्थित है। नए भवन को केंद्र में होने से सभी लोगो के लिए सुगमता बढ़ जाएगी। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत समय से झारखंड भवन को दिल्ली के केंद्र में होने की आवश्यकता थी। अब ये आवश्यकता पूरी हो रही है। नया झारखंड भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। हमें आशा है जल्द ही इसको क्रियान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड के मुख्य स्थानिक आयुक्त के श्रीनिवासन और झारखंड भवन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 


Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!