अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्वकर्मा नगर शाखा में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम

M भारत 24 news live
0

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्वकर्मा नगर शाखा में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम


रांची। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विश्वकर्मा नगर शाखा द्वारा चटकपुर स्थित बरगद पेड़ परिसर में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम में विश्वकर्मा नगर के सरसंघचालक देवनाथ झारखंड प्रांत प्रचारक कुणाल तथा नगर कार्यवाह रमेश की गरिमामयी उपस्थिति रही। शाखा की शुरुआत नियमित शारीरिक अभ्यास से हुई, जिसके बाद स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न योगासन किए।


योगाभ्यास के उपरांत बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका पर विचार रखे गए। कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!