29 जून से रांची सिविल कोर्ट का समय बदलेगा, नियमित समय पर होंगी सुनवाई

M भारत 24 news live
0

 

29 जून से रांची सिविल कोर्ट का समय बदलेगा, नियमित समय पर होंगी सुनवाई

रांची, 22 जून: रांची सिविल कोर्ट में 29 जून 2026 से अदालतों और कार्यालयों का संचालन नियमित समय के अनुसार किया जाएगा। इस संबंध में न्यायायुक्त रांची अनिल कुमार मिश्रा (संख्या-1) ने सोमवार को कार्यालय आदेश जारी किया है।


जारी आदेश के अनुसार अदालतों में सुनवाई सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। वहीं न्यायालय कार्यालय सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कार्य करेंगे।


सिविल कोर्ट नियमावली के तहत न्यायिक पदाधिकारियों को दोपहर करीब 1:30 बजे आधे घंटे या उससे कम अवधि के लिए लंच ब्रेक लेने की अनुमति होगी। इस दौरान अदालत की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित रहेगी।


वर्तमान समय-सारिणी 27 जून तक प्रभावी रहेगी। 28 जून को रविवार होने के कारण 29 जून से सभी अदालतें नियमित समय के अनुसार कार्य करना शुरू कर देंगी।


इस आदेश की प्रतिलिपि झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, रांची के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, जिला बार एसोसिएशन, बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार सहित सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को भेज दी गई है। साथ ही आदेश को सिविल कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

3/related/default