लोहरदगा| 06 जनवरी 2026
उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में लोहरदगा जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित पथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी निर्माणाधीन पथों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि पथ निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही के लिए दोषी संवेदकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च पथ, ग्रामीण कार्य विभाग तथा ग्रामीण कार्य विशेष प्रमंडल के अंतर्गत चल रहे निर्माणाधीन पथों की स्थिति की समीक्षा की।
इसके साथ ही उपायुक्त ने ग्रामीण कार्य विभाग को निर्देश दिया कि मरम्मति योग्य पथों की पहचान कर उनके लिए मरम्मति प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जा सके और आवश्यक स्वीकृति प्राप्त हो सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा सहित संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित थे।


