सीरियल नंबर पर केस निस्तारण का दावा, पर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं

M भारत 24 news live
0

 

📰सीरियल नंबर पर केस निस्तारण का दावा, पर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं

म्यूटेशन के मामलों में लोगों को अंचल कार्यालय के चक्कर जारी

रांची (कांके): करीब 20 दिन पहले कांके के अंचलाधिकारी द्वारा यह कहा गया था कि मामलों का निस्तारण सीरियल नंबर के आधार पर किया जा रहा है। लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि म्यूटेशन (दाखिल–खारिज) के मामलों में आम लोगों को आज भी अंचल कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

M Bharat 24 News LIVE ने जब इस संबंध में सवाल किया कि कितने सीरियल नंबर तक मामलों का निस्तारण हो चुका है, तो अंचलाधिकारी की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। इस पर उन्होंने विवरण साझा करने से इनकार कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वास्तव में सीरियल नंबर के आधार पर मामलों का निस्तारण हो रहा है, तो इसकी स्पष्ट और सार्वजनिक जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके। जानकारी के अभाव में लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

— M Bharat 24 News LIVE

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!