झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव की घोषणा, 12 मार्च 2026 को होगा मतदान

M भारत 24 news live
0

 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव की घोषणा, 12 मार्च 2026 को होगा मतदान

रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल (JSBC) के बहुप्रतीक्षित चुनाव की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। ने के निर्देशों एवं हाई पावर्ड इलेक्शन कमेटी की मंजूरी के बाद वर्ष 2026–31 के कार्यकाल के लिए 23 सदस्यों के चुनाव का शेड्यूल जारी किया है।

चुनाव 12 मार्च 2026 को अधिमान्य मतदान प्रणाली (प्रेफरेंशियल वोटिंग सिस्टम) के तहत कराया जाएगा। चुनाव अधिसूचना के अनुसार, यह प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट द्वारा 18 नवंबर 2025 एवं 8 दिसंबर 2025 को पारित आदेशों के अनुपालन में आयोजित की जा रही है।

चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 20 जनवरी 2026 से होगी, जब अस्थायी मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद 21 से 27 जनवरी तक मतदाता सूची पर आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 फरवरी 2026 को होगा।
नामांकन दाखिल करने की तिथि 10 और 11 फरवरी, नामांकन पत्रों की जांच 13 फरवरी, तथा उम्मीदवारों की सूची 14 फरवरी को जारी की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 फरवरी निर्धारित की गई है, जबकि अंतिम उम्मीदवार सूची 18 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी।

के निर्देशानुसार, झारखंड स्टेट बार काउंसिल की कुल सदस्य संख्या 25 है, जिसमें 7 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इनमें से 5 सीटें चुनाव के माध्यम से तथा 2 सीटें सह-नामांकन (को-ऑप्शन) से भरी जाएंगी। इसी कारण इस बार 23 सदस्यों का ही चुनाव कराया जाएगा। साथ ही यह प्रावधान भी है कि निर्वाचित सदस्यों में न्यूनतम संख्या ऐसे अधिवक्ताओं की होगी, जो कम से कम 10 वर्षों से स्टेट रोल पर दर्ज हों।

चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया डोरंडा स्थित नॉर्थ ऑफिस परिसर में संचालित झारखंड स्टेट बार काउंसिल कार्यालय से संपन्न होगी। मतदान राज्यभर के निर्धारित मतदान केंद्रों पर कराया जाएगा, जबकि मतगणना की तिथि और स्थान का निर्णय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!