कुडू प्रखंड क्षेत्र में श्री रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया

M भारत 24 news live
0

 


लोहरदगा- कुडू: कुडू प्रखंड क्षेत्र में श्री रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ  मनाया गया। कुडू प्रखंड के सभी हनुमान मंदिरो सहित सभी देवालयों में माता सीता, श्री राम एवं रामभक्त हनुमान का पूजा सहित सभी देवी- देवताओं की पूजन , आरती बिधि विधान के साथ की गयी। तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। भगवान से लोगो ने पूजा-पाठ करके अपने अपने परिवार सहित क्षेत्र की मंगलकामना की।प्रखंड क्षेत्र के मंदिरो को बड़ा ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूरे प्रखंड क्षेत्र के चौक चौराहो ,मंदिरो,अखाड़ो को महावीरी झंडो से पाट दिया गया है. सभी भक्तो के द्वारा जय बजरंग बलि, हरे राम राम जी, जय श्री राम, सीता राम की जय, हर हर महादेव की जय के उदघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। पूरे प्रखंड क्षेत्र में कुडू बस स्टैंड, ओपा, सलगी,बड़की चाँपि, ,ककर गढ़, लावगाई, पंडरा, टाटी, जीमा, चिरी सहित कई जगहों पर कई  अखाड़ो, मंदिरो के झंडे सहित लोगो द्वारा मेला लगाया गया। इस पर्व के साथ ही साथ कई मंदिरो में चैती दुर्गा पूजा के महानवमी में माता गौरी का भी पूजा किया गया।प्रखंड क्षेत्र में महावीरी झंडो से पटा मंदिर,अखाड़ो को देखते बनता था। कई मंदिरो एवं अखाड़ो में पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रो का पूजा बिधि पूर्वक की गयी। अखाड़ो में रामभक्तो द्वारा अनेक करतब दिखाए गए। प्रखंड के कुडू थाना परिसर एवं प्रखंड क्षेत्र में स्थित  बड़की चाँपि पुलिस पिकेट में  जवानो द्वारा हनुमान जी का पूजा की गयी। रामनवमी को लेकर सभी अखाड़ो, मेलो के पास सहित कई जगहों पर पुलिसबल सहित कई अधिकारियों कर्मियो का विशेष तौर पर  की गयी थी।  कुडू बस स्टैंड के पास लगने वाले मेले में सहित प्रखंड के सभी मेला स्थलों में अखाड़ो से लोग आकर पारंपरिक हथियारों से करतब दिखाए। इस मौके पर प्रखंड के सभी अखाड़ो के लोगो को बिभिन महावीर समितियो के लोगो के द्वार पुरुस्कार  देकर सम्मानित किया गया। बड़की चाँपि मेला परिसर में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों के द्वारा आकर्षक झांकियां सहित कई करतब दिखाए गए. महावीरी बाजो से पूरा अखाडा क्षेत्र गुंजायमान था। मौके पर पूरे थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक प्रबंध किया गया था. कई सामाजिक संगठनों के द्वारा चना, गुड़, शर्बत, पानी की वयवस्था की गई थी. इस मौके पर कुडू प्रखंड क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारी,कर्मी,जनप्रतिनिधियों, बिभिन्न राजनीतिक दलों के लोग,सामाजिक संगठन के लोग सहित कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!