लोहरदगा विधानसभा प्रबंधन समिति की बैठक: भाजपा

M भारत 24 news live
0

 

लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी  जिलाध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव के निमित्त लोहरदगा विधानसभा प्रबंधन समिति की बैठक लोहरदगा जिला भाजपा कार्यालय बख्शीडीपा आयोजित की गई । बैठक में मुख्य रूप से भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री सह लोकसभा प्रभारी मनोज कुमार सिंह, लोकसभा संयोजक मुनेश्वर साहू, लोकसभा सहसंयोजक सनी टोप्पो ,जिला प्रभारी सुनीता सिंह और विधायक रामेश उरांव, सधनु भगत, श्री चंद प्रजापति,पूर्व जिला अध्यक्ष मदन मोहन पाठक, ब्रज बिहारी प्रसाद, राकेश प्रसाद उपस्थित थे।  बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता केवल चुनाव के समय ही नहीं चुनाव के अलावे भी निरंतर अपने संगठन के कार्यों के लिए दिन-रात लगे रहता है. परंतु इस समय विशेष रूप से सकारात्मक ऊर्जा के साथ में बूथों पर कार्य करते हैं। कार्यकर्ता का एक ही लक्ष्य होता है वह अपने संगठन का अधिवक्ता के तौर पर कैसे जीत सुनिश्चित हो उसके लिए कार्य करते हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है जिस प्रकार तीन बार लगातार कार्यकर्ताओं ने कमल को खिलाने का काम किया है उसी प्रकार से इस बार भी बड़े अंतर से जीत को सुनिश्चित करेंगे। संगठन में कार्यकर्ता का भाव ही महान बनाता है। भाजपा संगठन हो या सरकार हर बार अलग-अलग लोगों को अलग-अलग जिम्मेवारी मिलती रहती है। प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं की अपनी-अपनी जिम्मेवारी है प्रबंधन समिति में विशेष जिम्मेवारी निर्धारित होती है सभी कार्यों को करते हुए हमारे विशेष रूप से मिली जिम्मेवारी को प्राथमिकता के तौर पर निर्माण करना है। भाजपा में सभी लोग पहले कार्यकर्ता है उसके बाद ही अन्य पद से शोभित होते हैं। बैठक में सधनु भगत ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी लोकसभा में तीन-तीन बार इस क्षेत्र से जीत को सुनिश्चित किया है इस बार भी भारी मतों से हम चुनाव जीतेंगे हमारे कार्यकर्ता सभी बाधाओं को पार करने की क्षमता रखते हैं।   कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। मंच संचालन जिला महामंत्री राजकुमार वर्मा ने की. मौके पर चंद्रशेखर अग्रवाल, बिंदेश्वर उरांव, नवीन कुमार टींकू, नीरज कुमार, ननलिन सामेला भगत, सूरजमोहन साहू, बालकृष्णा सिंह, राजकुमार वर्मा, बजरंग उराँव, अजातशत्रु , जगनंदन पौराणिक, छेदी राम, अनिल उरांव, मीना बाखला, अजय पंकज, भारती सिन्हा, सरिता देवी, सरोज प्रजापति, लाल नवल नाथ शाहदेव, देवाशीष कार, तरूण देवघरिया, पशुपति नाथ पारस, सुरेश बैठा , त्रिलोकी सिंह, गोसाईं भगत, मनिष शिखर, सजल कुमार, अशोक साहू, जितेंद्र महतो, दीलीप पटनायक, अमित लोहरा, भरत किसान, मुकेश साहू, विवेक सोनी, सूरज दसोंधी, भरत किसान, लखन उरांव, सुदामा प्रसाद, अमरेश भारती, धीरज पाठक, नवीन कुमार साहू, संजय चौधरी, मिथुन तमेड़ा, बेंजामिन लकड़ा, राजू रजक , सूरजू साहू, बबलू महतो, पवन प्रजापति, पंखराज उराँव, मुरलीधर अग्रवाल, अजय प्रसाद, गोविंद महतो, सुखन उराँव, अनिष नारायण सहिंत अन्य उपस्थित थे.
                           

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!