स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

M भारत 24 news live
0

 


लोहरदगा : सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण मे लगातार 89 वें सप्ताह के अवसर पर रविवार को सुबह 7:30 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, समाजसेवी नवल किशोर चौधरी, ऊषा मित्तल एवं डॉ कुमुद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ की.  इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 41 लोगों ने अपना स्वास्थ्य का जांच करवा कर लाभान्वित हुए. जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा लाचार एंव असहायों का जितनी भी मदद की जाए कम है और कहा कि जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही है. डॉ कुमुद ने कहा की लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए और समय-समय पर अपना चेकअप कराते रहने से बीमारी का समय पर इलाज हो सकेगा. उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल एंव सहसचिव संजय चौधरी ने कहा कि 1 जून 2022 से निरंतर चल रहे प्रत्येक सप्ताह स्वास्थ्य शिविर में लोग अपना चेकअप करा कर अपना स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं, यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर निरंतर प्रत्येक रविवार को एक घंटे के लिए लगाई जाती है जिसमें लोग  शुगर, बी.पी., ऑक्सीजन लेबल, वजन, हार्ट बीट आदि की जांच करवाते हुए डॉक्टर से परामर्श भी लेते हैं, इस शिविर में जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, अवधेश मित्तल, संजय चौधरी अतुल सर्राफ,.गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, नवल किशोर चौधरी, शंभू सिंह, ऊषा मित्तल, वीरेंद्र कुमार, नीतू मित्तल, अंजलि सर्राफ, सीताराम साहू, सुरेंद्र महतो, संतोष अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अनिल वर्मा, चंपा देवी, कृष्णा प्रसाद, सुरेश कछाप, जयंती देवी, डोमन चंद्र कर्मकार, अशोक अग्रवाल, शिमला देवी, नीतू पोद्दार, प्रभु दयाल साहू, मणिलाल नंदलाल कास्यंकार, चंदन कुमार, पदुम लोचन अग्रवाल, आराध्या कुमारी, उदय कास्यंकार, तुलसी उरांव, किशोर अग्रवाल, आस्था उरांव आदि थे.

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!