रांची जिला कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति गठित, महेश कुमार मनीष को मिली अहम जिम्मेदारी

M भारत 24 news live
0

 

रांची जिला कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति गठित, महेश कुमार मनीष को मिली अहम जिम्मेदारी

कांके (रांची): संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के उद्देश्य से झारखंड कांग्रेस ने राज्यभर में जिला स्तरीय राजनीतिक मामलों की समितियों का गठन किया है। इसी क्रम में रांची जिला कांग्रेस की समिति का भी गठन किया गया है।

झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर गठित इस समिति की अध्यक्षता रांची जिलाध्यक्ष करेंगे। समिति में सांसद, विधायक सहित कुल 18 सदस्यों को शामिल किया गया है। इसमें अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष महेश कुमार मनीष को भी सदस्य बनाया गया है।

यह समिति जिले में पार्टी गतिविधियों की नियमित समीक्षा करेगी, संगठन के अंदर तालमेल को मजबूत करेगी और समय-समय पर बैठक कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी।

महेश कुमार मनीष ने कहा कि इस समिति के गठन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्पष्ट जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा। साथ ही पार्टी में सभी वर्गों और समुदायों को प्रतिनिधित्व मिलने से कांग्रेस की जमीनी पकड़ और सशक्त होगी।उनके समिति सदस्य बनने पर अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष , कांके प्रखंड अध्यक्ष संजर खान, जमील अख्तर, मदन कुमार महतो, गुलजार अहमद, लालचंद सोनी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!