रांची में झामुमो का सदस्यता ग्रहण समारोह, उत्तम यादव के नेतृत्व में हजारों लोग पार्टी में शामिल

M भारत 24 news live
0

 

रांची में झामुमो का सदस्यता ग्रहण समारोह, उत्तम यादव के नेतृत्व में हजारों लोग पार्टी में शामिल

रांची: किशोरगंज स्थित स्कॉट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 18 जनवरी 2026 को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए रांची के सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम यादव के नेतृत्व में हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने नए सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर विनोद कुमार पाण्डेय ने पार्टी के नीति-सिद्धांतों की जानकारी दी तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने और राज्य विकास में योगदान देने का संकल्प भी दिलाया।

समारोह में झामुमो रांची जिला के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सदस्यता लेने वालों में उत्तम यादव, शैलेश नंद तिवारी, नीतेश वर्मा सहित अनेक लोग शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!