भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव ने किया नगर भ्रमण, लोगों से मांगा आशीर्वाद

M भारत 24 news live
0

 

लोहरदगा: भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ नगर भ्रमण किया। शहरी क्षेत्र के अग्रसेन भवन  से नगर भ्रमण आरंभ हुई जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बावा मठ  पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ने हाथ जोड़कर लोगों से आशीर्वाद मांगा। वही, कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ समीर उरांव जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और भारत माता की जय,जय श्री राम के जमकर नारे लगाए। नगर भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल थी। इस नगर भ्रमण में आजसू के केंद्रीय महासचिव नीरू शांति भगत भी आजसू कार्यकर्ता के साथ शामिल हुई। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार समीर उरांव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगो में काफी उत्साह है और बीजेपी को लोगो का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। मोदी जी के किए गए विकास कार्यों के कारण लोग बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं और निश्चित रूप से लोहरदगा से बीजेपी की जीत हो रही है। मौके पर जिला अध्यक्ष मनीर उरांव,श्रीचंद प्रजापति, ओम प्रकाश सिंह,राजमोहन राम,राजकिशोर महतो, चंद्रशेखर प्रसाद,अजातशत्रु,बालकृष्ण सिंह,राजकुमार वर्मा, अमरेश भारती , नवल किशोर नाथ शाहदेवशंकर प्रजापति,ज्ञानेश गुप्ता,संगीता कुमारी, सरस्वती देवी,बिंदिया देवी, विकास कांस्यकार,अनूप वर्मा,दीपक साहू,भारती सिन्हा,राजेश महतो, का शंभू प्रजापति मुनीलाल उरांव, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता,राजकुमार मुंडा, नीरज साहू ,पहलवान सिंह , विश्वजीत शाहदेव, अशोक साहू,मनीष शिखर ,बाल्मीकि कुमार ,सजल कुमार, पवन कुमार शुभम अग्रवाल, प्रियांशु कुमार,,सुधांशु कुमार,कुमार,बबलू जायसवाल,राजू प्रजापति, रामलाल उरांव, विजय कुमार,सत्यकेतु प्रजापति,रितेश ठाकुर, यशस्वी ओझा, दिग्गज सिंह, रोहित लोहरा, शनि कुमार,उदय अग्रवाल,सहित अन्य वरिष्ठ कनिष्ठ प्रदेश जिला के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल थे.

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!