चुनाव को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बीडीओ ने की बैठक

M भारत 24 news live
0

भंडरा। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में लोकसभा चुनाव की तैयारी व विधि व्यवस्था को लेकर बीडीओ प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारियों  की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिसंवेदनशील, संवेदनशील, मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन, बूथों पर पहुंचने के लिए रूट चार्ट बनाने, भेद मतदान केन्द्र का पहचान करने, मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने सहित कई बिदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान के दौरान उनके कार्य को भी समझाया गया। बैठक में मतदान केंद्र की वर्तमान स्थिति एवं रंग पेंट, शौचालय की साफ सफाई आदि पर भी चर्चा की गई। मौके पर बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर सेक्टर पदाधिकारी  को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया है। जिसमें अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों को चिन्हित करने, धारा 107 के निरोधात्मक कार्रवाई शुरू किये जाने एवं बंधपत्र की प्रक्रिया प्रारंभ किये जाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट व थानाध्यक्षों को बूथों का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन भेजने को भी कहा गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले शस्त्रों का सत्यापन भी किया जाएगा। उन्होंने  कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने को लेकर गांवों में मतदाता जागरूकता रैली एवं विभिन्न स्लोगन के साथ विद्यालयों में पेंटिग प्रतियोगिता आयोजन का निर्देश दिया गया है। साथ ही असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखने एवं अपराधी प्रवृति के लोगों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!