प्रखंड मुखिया संघ ने नव पदस्थापित बीडीओ से की औपचारिक मुलाकात

M भारत 24 news live
0

 

भंडरा :  प्रखंड मुखिया संघ ने प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर महली की अगुवाई में, सभी मुखियाओं ने नव पदस्थापित भंडरा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी से औपचारिक मुलाकात की।  इस दौरान प्रखंड में विकास कार्य योजना विषय पर बातचीत की गई। संघ की ओर से कहा गया कि पंचायत क्षेत्र में प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन पर रोक लगाए जाने के बाद विकास योजनाओं पर पूरा असर पड़ रहा है। इससे भंडरा प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं को गति देने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई योजनाएं तो ऐसी है, जिसे रिकॉर्ड खोलने के बाद भी बालू व पत्थर की कमी के कारण योजनाओं को पूरा करने में लाभुक समिति को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर महली ने कहा कि विकास योजनाओं के लिए बालू पर छूट नहीं दिया जा रहा है. इसलिए विकास योजनाओं को गति देने में मुखिया संघ असमर्थ है। ऐसी स्थिति में प्रखंड प्रशासन भी मुखिया को विकास योजना को गति देने पर दबाव नहीं बनानी चाहिए। बालू सप्लाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ताकि विकास कार्य अधिक हो सके। इस दौरान अबुआ आवास संबंधी त्रुटि सुधार पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड कर्मी एवं जनप्रतिनिधि के सहयोग से विकास कार्य को गति दिया जाएगा। बालू सप्लाई के विषय पर उन्होंने जल्द जिला खनन पदाधिकारी से वार्ता करने के बात कही। उन्होंने कहा कि अबूआ आवास के लिए प्रथम किस्त का भुगतान लाभुकों के खाते में जमा कर दिया गया है। अबुआ आवास के लाभुको से कहा कि जल्द से जल्द आवास का कार्य शुरू कर दें। मौके पर मुख्य रूप से मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर महली, प्रखंड सचिव सुमित उरांव, प्रखंड कोषाध्यक्ष धनेश्वरी उरांव, मीडिया प्रभारी ममता कुमारी, सुमंती तिग्गा सहित तेतरा उरांव, इंदर उरांव, टेले उरांव, कैली उरांव, बबलू उरांव, जगजीवन उरांव, मोहन उरांव, एतवा उरांव सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!